सिद्धार्थनगर: समाधान दिवस के अवसर पर थाना क्षेत्र गोल्हौरा में डीएम-एसपी ने थाना में सुनी शिकायतें

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना समाधान दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन थाना गोल्हौरा पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान कई फरियादियों ने भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई, पेंशन, और अन्य प्रशासनिक विषयों से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी शिकायत को अनदेखा न किया जाए और समयबद्ध तरीके से विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.