सिद्धार्थनगर:आतंकी हमले के खिलाफ जन आक्रोश, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में कैंडल मार्च

सिद्धार्थनगर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 27 भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 27 भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी नगर पंचायत में कल शाम को एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस कैंडल मार्च का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने किया।

कैंडल मार्च नगर पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर चौराहा होते हुए देवराम तक पैदल निकाला गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “पाकिस्तानी आतंकी मुर्दाबाद” जैसे नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने कहा कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर निर्दोष लोगों की हत्या की है और अब उन्हें उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा।

इस जन आक्रोश रैली में बढ़नी नगर के कई विद्यालयों के शिक्षक संघों के सदस्य, स्थानीय निवासी एवं युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। रैली बलराम तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई, जहां सभी ने शहीदों को कैंडल जलाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि के साथ संदीप कुमार, सतपाल कुमार, नीरज सोनकर, अमित चौधरी, जावेद समेत कई प्रमुख स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। रैली ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और शहीदों की कुर्बानी को कभी भूला नहीं जाएगा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.