सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के सख्त निर्देशों के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में बांसी थाना पुलिस को यह सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के कुशल मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बांसी मयंक द्विवेदी की देखरेख में गठित पुलिस टीम ने इन वांछित आरोपियों को धर दबोचा।
बांसी थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 92/2025 में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इन आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं 191(2), 190, 121(2), 132 और 109 के तहत मामला दर्ज है, जो हत्या के प्रयास से संबंधित हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान श्रीराम पुत्र भगेलू, जो समोगरा गांव का निवासी है, और मधुरी गौतम पत्नी राकेश, जो राप्तीनगर (सेनारी) की रहने वाली है, के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपी बांसी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय प्रकाश दीक्षित, उप निरीक्षक राम प्रताप सिंह, आरक्षी संदीप यादव, आरक्षी अरुण कुमार और महिला कांस्टेबल कंचन यादव शामिल रहीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे के पूरे सच का पता लगाया जा सके।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























