महराजगंज: सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला ने तोड़ा दम

महराजगंज

महराजगंज के कोल्हुई कस्बे के मेन तिराहे पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला मजरुनिशा ने इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के कोल्हुई कस्बे के मेन तिराहे पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला मजरुनिशा ने इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। इस हादसे में उनके पति मो. खलील भी घायल हुए थे।

कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहाबास निवासी मो. खलील अपनी पत्नी मजरुनिशा के साथ सोमवार को कोल्हुई आए थे। नौतनवा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने तिराहे के अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी थी।

हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों घायलों को सड़क किनारे किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया था, लेकिन इलाज के दौरान सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई।

महिला की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में कोल्हुई थाने के एसआई जनार्दन यादव ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24