सिद्धार्थनगर:गरीब मजदूर के छप्पर वाले घर में अज्ञात कारणों से लगी आग सारा सामान जलकर राख

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा थाना क्षेत्र के शिव बक्स गांव में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ एक गरीब मजदूर के छप्पर वाले घर में अचानक आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा थाना क्षेत्र के शिव बक्स गांव में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ एक गरीब मजदूर के छप्पर वाले घर में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में पूना में मजदूरी करने वाले पतिराम चौहान का सारा सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की सड़क किनारे बने पतिराम चौहान के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा उनकी मोटरसाइकिल, अनाज, कपड़े, चारपाई, बिस्तर और 2 हजार रुपए की नकदी पल भर में जलकर खाक हो गए।

आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी ग्रामीणों की मदत से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पीड़ित परिवार का सब कुछ जल चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही डुमरियागंज तहसील प्रशासन हरकत में आया और हल्का लेखपाल कैलाश नाथ तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे। आग से अपना सब कुछ जलता देख पतिराम चौहान और उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता पहुंचाने की बात कही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.