सिद्धार्थनगर:पंचायत भवन पर खुली बैठक में जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के लोटन क्षेत्र में ज़मीन के एक पुराने विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई खुली बैठक अचानक खूनी संघर्ष में बदल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के लोटन क्षेत्र में ज़मीन के एक पुराने विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई खुली बैठक अचानक खूनी संघर्ष में बदल गई। लोटन कोतवाली क्षेत्र के ठोठरी पंचायत भवन में हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार इस बैठक में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और एडीओ पंचायत भी मौजूद थे उनका उद्देश्य था कि विवाद को आपसी समझौते के जरिए शांतिपूर्वक सुलझाया जाए, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट में तब्दील हो गया।दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलेजिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे आज की तारीख का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर हमला करते और पंचायत भवन में अफरा-तफरी मचाते देखा जा सकता है।

 

सूत्रों के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। लोटन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

 

Voice Of News 24