महराजगंज:तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने जूस के ठेले को टक्कर मारी

महराजगंज

महराजगंज जिले के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर आज मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो कहर बनकर आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जिले के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर आज मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो (UP56BW4020) कहर बनकर आई। अनियंत्रित हुई बोलेरो सड़क किनारे खड़े एक गन्ने के जूस के ठेले से टकरा गई।बोलेरो की गति इतनी अधिक थी कि वह ठेले को लगभग 50 मीटर तक घसीटती हुई नगर पंचायत परतावल के चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया के घर में जा घुसी। इस जोरदार टक्कर से मद्धेशिया के घर का चैनल गेट बुरी तरह से टूट गया।हादसे में गन्ने का जूस का ठेला पूरी तरह से नष्ट हो गया। ठेले पर मौजूद दुकानदार ने फुर्ती दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, मद्धेशिया के घर में काम कर रहे सुनील को मामूली चोटें आईं।

यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। सूचना मिलते ही परतावल पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बोलेरो इतनी तेज गति से क्यों चल रही थी और क्या चालक नशे में था या कोई और कारण था।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.