महराजगंज:शीतलापुर बॉर्डर पर SSB की बड़ी सफलता,फर्जी दस्तावेजों के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए अहम सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

 

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए अहम सफलता हासिल की है। शीतलापुर बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है।जो एक सुरक्षाके लिए अहम है.

 

जानकारी के अनुसार आरोपी नेपाल से भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। जब सीमा पर तैनात जवानों ने उसे रोका और वैध दस्तावेज दिखाने को कहा, तो वह कोई वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए।

एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी संदिग्ध परिस्थितियों में भारत में घुसने की फिराक में था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुट गई हैं कि उसका मकसद क्या था और कहीं इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

घटना के बाद एसएसबी ने सीमा पर सुरक्षा और चौकसी को और कड़ा कर दिया है। गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि यह गिरफ्तारी देश की सीमा सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी सफलता है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.