आईपीएल 2025:लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर आज , शीर्ष दो में पहुंचने की होगी होड़

स्पोर्ट्स डेस्क

आईपीएल 2025 का 40वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

 

आईपीएल 2025 का 40वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला शाम 7:30 बजे से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।

IPL 2025 में दोनों ही टीमों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल दूसरे स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स पांचवें पायदान पर काबिज है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमों के पास बराबर 10 अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के चलते दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ से आगे है।

आज के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में जो भी टीम जीत हासिल करेगी, वह अंक तालिका में कम से कम दूसरे स्थान पर अपनी जगह सुनिश्चित कर लेगी। ऐसे में दोनों टीमें जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगी और क्रिकेट प्रेमियों को एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है।

 दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग-11

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान.
इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार.
इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिज़वी

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.