सिद्धार्थनगर:शादी के बाद दूल्हे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज के भवानीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नीचाफा नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ सरदार पटेल नगर सिगिंहवा में कल सोमवार सुबह लगभग सात बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नीचाफा नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ सरदार पटेल नगर सिगिंहवा में कल सोमवार सुबह लगभग सात बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मैनुद्दीन (24) पुत्र महीउद्दीन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की रविवार को ही मैनुद्दीन की शादी सादुल्लाह नगर थाना क्षेत्र के नेवादा में हुई थी। बारात शाम को वापस आई और रात में वलीमा का आयोजन किया गया, जो रात के ग्यारह बजे तक चला। सब कुछ सामान्य था और रात में खाना खाने के बाद दूल्हा-दुल्हन सोने चले गए।

अगली सुबह खुशाल परिवार में मातम छागया जब लगभग सात बजे, दुल्हन के रोने की आवाज सुनकर परिवार और मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए, तब मैनुद्दीन की मौत की दुखद खबर सामने आई परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही भवानीगंज के थानाध्यक्ष अमित कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा कराया और गांव वालों की सहमति के बाद उसे दफना दिया गया।

मृतक के ससुराल वाले भी मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने भी शव को दफनाने में अपनी सहमति जताई। इस  घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.