अयोध्या:राम जन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर के मुख्य शिखर पर आज शिखर कलश की स्थापना विधिवत ढंग से संपन्न

अयोध्या

अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर के मुख्य शिखर पर आज शिखर कलश की स्थापना विधिवत ढंग से संपन्न हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर के मुख्य शिखर पर आज शिखर कलश की स्थापना विधिवत ढंग से संपन्न हो गई। वैदिक ब्राह्मणों की उपस्थिति में, संपूर्ण वैदिक शास्त्रों के अनुसार कलश स्थापना पूजन संपन्न किया गया।

पूजन विधि आज सुबह ठीक 9:15 बजे प्रारंभ हुई, जो एक घंटे तक चली। 10:15 बजे मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश को स्थापित कर दिया गया। इस विशेष अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों की गूंज से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

कलश स्थापना के साथ ही मंदिर निर्माण कार्य एक और महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर गया है। अब अगला चरण मुख्य शिखर पर ध्वजादंड की स्थापना का है, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया है कि आज 14 अप्रैल को मंदिर के गर्भगृह के शिखर पर कलश स्थापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी परकोटा के अन्य छह मंदिरों में भी कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद ध्वज दंड लगाने का कार्य किया जायेगा। भूतल पर भगवान राम के विग्रह विराजमान हैं। प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की जाएगी।

 

Voice Of News 24