महराजगंज
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनपिपरी गांव में स्थित एक सिवान में अज्ञात कारण से आज गेहूं की खेत में अचानक आग लग गईपूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनपिपरी गांव में स्थित एक सिवान में अज्ञात कारण से आज गेहूं की खेत में अचानक आग लग गई, जिससे करीब आधा एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग के लगने के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
आग की लपटों को देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया। कोल्हुई पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक देर हो चुकी थी
हालांकि, आग लगने से किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने घटना स्थल का जायजा लिया और नुकसान का आकलन किया।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















