बलरामपुर
एमएलके पीजी कॉलेज में संचालित एनसीसी इकाई के दो कैडेट्स, सार्जेंट दुर्गेश कुमार और शिखा तिवारी को मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया है।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

एमएलके पीजी कॉलेज में संचालित एनसीसी इकाई के दो कैडेट्स, सार्जेंट दुर्गेश कुमार और शिखा तिवारी को मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उनके शैक्षिक और एनसीसी में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पाण्डेय, बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर और अन्य सभी कर्मचारियों ने इस उपलब्धि पर दोनों कैडेटों को बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया।
महाविद्यालय में एनसीसी के एसोसिएट ऑफिसर, लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यह महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ है।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सार्जेंट दुर्गेश कुमार को 2400 रुपये और शिखा तिवारी को 1200 रुपये का चेक बटालियन द्वारा प्रदान किया गया। इस पुरस्कार से दोनों कैडेटों को अपनी मेहनत और समर्पण का उचित सम्मान मिला।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















