महराजगंज में दर्दनाक हादसा:तेज रफ्तार ऑटो ने मारी स्कूटी को टक्कर,स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज: महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में परतावल-महराजगंज मार्ग पर स्थित बंधन मैरेज हाल के पास सोमवार शाम 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में परतावल-महराजगंज मार्ग पर स्थित बंधन मैरेज हाल के पास सोमवार शाम 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात ऑटो ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी केअनुसार दुर्घटना में घायल हुए युवकों की पहचान में श्याममोहन श्रीवास्तव, सदरे आलम, और अंकित श्रीवास्तव शामिल हैं। श्याममोहन और सदरे आलम कोतवाली थाना महराजगंज के निवासी हैं, जबकि अंकित श्रीवास्तव भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव का रहने वाला है।

स्थानीय लोगों ने परतावल चौकी पुलिस को सूचना दी, मौके पे पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदत से घायलों को भेजा गया सीएचसी परतावल भेजा। डॉक्टरों ने बताया कि श्याममोहन और सदरे आलम की पैर की हड्डियां कई जगह से टूटी हैं, और उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया है। वहीं, तीसरे युवक अंकित श्रीवास्तव की हालत स्थिर है।

चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.