महराजगंज: सीएचसी में इलाज को लेकर हंगामा, दबंगो ने गुस्से में आकर अस्पताल में की तोड़फोड़ ,चौकीदार को पीटा

महराजगंज

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आज सोमवार को इलाज को लेकर दो लोगों ने हंगामा कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आज सोमवार को इलाज को लेकर दो लोगों ने हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार, डॉ. प्रकाश सिंह चौधरी ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे, तभी दो लोग बिना नंबर लगाए सीधे डॉक्टर से इलाज की जिद करने लगे।

 

जब चौकीदार ने उन्हें मना किया, तो दबंगो ने गुस्से में आकर अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी।इस दौरान अस्पताल में मौजूद चौकीदार की पिटाई कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

पीड़ित चौकीदार ने इस मामले में स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

 

Voice Of News 24