लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर लुधौरी चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुरवा निवासी रविंद्र के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस की कार्रवाई: सूचना पर तत्काल पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। इस अचानक घटे हादसे के बाद से मृतक रविंद्र के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।












