सिद्धार्थनगर पुलिए को बड़ी सफलता,बड़े पापा के हत्यारे भतीजे को पुलिस ने दबोचा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पंड़िया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने अपने 60 वर्षीय बड़े पिता की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पंड़िया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने अपने 60 वर्षीय बड़े पिता की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार की रात की है और इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक कुमार महाजन के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अजय उर्फ अभिषेक के रूप में हुई है, जो पंड़िया गांव का निवासी है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच जमीन के मुद्दे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, और उसी विवाद ने इस जघन्य हत्या को जन्म दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

अपराधी को गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया और मामले की पूरी जांच जारी है। यह घटना ग्रामीण इलाके में बढ़ते जमीनी विवादों की गंभीरता को उजागर करती है,

Voice Of News 24