Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 22 मार्च का दिन क्यों है खास

आईए जाने कि आज 22 मार्च का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

{

22 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

 

  • 1739 में मुग़लों की राजधानी दिल्ली में फ़ारस की सेना ने कत्लेआम किया।

 

  • 1942 – सर स्टैफर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत पहुंचा। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी नौसेना और वायुसेना ने पोर्ट ब्लेयर में कदम रखा।

 

  • 1947 – लॉर्ड माउंटबेटन आखिरी वायसराय के तौर पर भारत आए।

 

  • 1964 – कलकत्ता में पहली विंटेज कार रैली का आयोजन हुआ।

 

  • 1969 – भारतीय पेट्रोकेमिकल्स निगम लिमिटेड का उद्घाटन हुआ।

 

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2020 में आज के दिन कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए ‘जनता कर्फ्यू’ लगाने का ऐलान किया था।

 

22 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1877 – टी. वी. सुन्दरम अयंगर – भारतीय उद्योगपति और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अग्रणी उद्यमी थे।

 

  • 1882 – मुंशी दयानारायण निगम – उर्दू के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक।

 

  • 1885 – गुलाम याज़दानी – भारतीय पुरातत्त्व वैज्ञानिक थे।

 

  • 1894 – सूर्य सेन – भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।

 

  • 1961 – जुएल उरांव, 16वीं लोकसभा सांसद एवं वर्तमान जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री।

 

22 मार्च को हुए निधन

 

  • 2021 – सागर सरहदी – भारतीय हिन्दी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक थे।

 

  • 1971 – हनुमान प्रसाद पोद्दार, स्वतंत्रता सेनानी।

 

  • 1977 – ए. के. गोपालन – केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी।

 

  • 2000 – वमुज़ो फेसाओ – नागालैंड के आठवें मुख्यमंत्री रहे।

 

  • 2007 – उप्पलुरी गोपाल कृष्णमूर्ति, भारतीय दार्शनिक।

 

विश्व जल दिवस

22 मार्च 1992

विश्व के हर नागरिक को पानी की महत्ता से अवगत कराने के लिए ही संयुक्त राष्ट्र ने “विश्व जल दिवस” मनाने की शुरुआत की थी।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]