अयोध्या:संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, घर के कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला शव

अयोध्या

अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के तोरो माफी मजरा खलवा का पुरवा में एक दर्दनाक और संदिग्ध घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के तोरो माफी मजरा खलवा का पुरवा में एक दर्दनाक और संदिग्ध घटना सामने आई है। 27 वर्षीय विवाहिता, पूनम वर्मा का शव उनके कमरे में लटका हुआ पाया गया। पूनम की शादी करीब 4 साल पहले गुंधौर गांव के आशीष वर्मा से हुई थी और उनकी 3 वर्षीय बेटी भी है।

घटना की सूचना मिलते ही बीकापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, और पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष पाल, प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज तथा नायब तहसीलदार राम खेलावन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रोशनदान से लटके शव को नीचे उतारा और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का। घटना के बाद परिवार में गहरा शोक है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि विवाहिता के परिजनों से तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.