निपटा लें जरुरी काम, लगातार 4 दिन बैंक में नहीं होगा कोई कामकाज

ब्यूरो रिपोर्ट

बैंक चार दिनों तक बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। वहीं सोमवार और मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर बैंककर्मियों की हड़ताल रहेगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

यदि आपको बैंक संबंधी कोई काम है तो उसे एक दो दिन में ही निपटा लें, क्योंकि आगामी 22 मार्च से बैंक चार दिन के लिए बंद रह सकते हैं. दरअसल, 24 व 25 मार्च को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, जबकि 22 मार्च को चौथा शनिवार है और 23 मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा. ऐसे में लोग बैंकों से जुड़े शुक्रवार तक निबटा लें। वरना दिक्कत हो सकती है।

मंगलवार को नई दिल्ली में बैंकों के साथ सरकार की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद 23 और 24 मार्च को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई। बैंकों में पर्याप्त संख्या में भर्ती, सभी शाखाओं में सुरक्षा प्रहरी तैनात करने, पांच दिवसीय बैंकिंग, पुरानी पेंशन बहाली तथा विभिन्न कार्यों को निजी हाथों में दिए जानें का विरोध तथा ठेका पर कार्य कर रहे कर्मियों को नियमित करने की मांगों पर बैंककर्मी कामकाज नहीं करेंगे।

बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन यूपी के प्रांतीय महासचिव अनन्त मिश्र नें बताया कि सभी बैंकों के संयुक्त संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स नें अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया है।

 

Voice Of News 24