बृजमनगंज : पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में छिड़ा तकरार,दो लोगों की हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर मार-पीट का मामला प्रकाश में आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवहा गांव के पास दो पक्षों में जमकर मार-पीट की घटना सामने आई है। वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक कुछ दिनों पहले दोनों लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद छिड़ा हुआ था।

आज सोमवार की शाम को उस विवाद ने फिर तुल पकड़ लिया और मुकेश (25) पुत्र बहादुर तथा अमरनाथ (25) पुत्र बलेसर इस छिड़े तकरार में गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए धानी सीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

Voice Of News 24