धानी में तेज रफ्तार का कहर जारी दो बाइक की आमने सामने टक्कर , एक बाइक सवार गभीर रूप से घायल

महराजगंज

बृजमनगंज थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर, एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित धानी-बृजमनगंज मार्ग पर धानी ब्लॉक के पास आज दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें पास के धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।

घायल बाइक सवार की पहचान सूरज विश्वकर्मा (27 वर्ष), पुत्र सीताराम विश्वकर्मा, गोरखपुर जिले के बनकटा निवासी के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दुर्घटना के बाद दोनों बाइकों को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.