बलरामपुर:खेत में काम कर रहा था परिवार, घर में लग गई भीषण आग, जानें बाद का परिणाम

बलरामपुर

जनपद बलरामपुर के महराजगंज क्षेत्र में एक परिवार खेत में काम करने चला गया और उसके घर में अचानक आग लग गई, सूचना मिलते ही दौड़ते भागते परिवार ने घर पहुंचा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर के महराजगंज तराई क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत मैनहवा में घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मोतीराम के फूस के घर में अचानक आग लग गई। घटना के समय पूरा परिवार खेत में सरसों की मड़ाई कर रहा था।

आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के घरों को जलने से बचाया। लेकिन तब तक मोतीराम के घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

पीड़ित परिवार ने बताया कि घर में रखा राशन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जल गया है। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। परिवार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। हल्का लेखपाल अमित कुमार ने बताया कि घटना की आंकलन रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.