योगी सरकार ने तीन आईएएस अफसरों के किए तबादले

ब्यूरो रिपोर्ट 

योगी सरकार ने शुक्रवार को तीन आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

योगी सरकार ने शुक्रवार को तीन आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं।सामान्य प्रशासन के विशेष सचिव राम केवल का तबादला राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर कर दिया गया है। वहीं, गाजियाबाद की संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. पूजा गुप्ता का चंदौली के CDO (मुख्य विकास अधिकारी) के पद पर हुआ तबादला निरस्त कर दिया गया है।

इसके अलावा, बाराबंकी के संयुक्त मजिस्ट्रेट रल्लापल्ली जगत साईं को चंदौली का CDO नियुक्त किया गया है।

यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य के प्रशासनिक ढांचे को बेहतर बनाने और कार्यों की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

Voice Of News 24