बलरामपुर:गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुए अग्निकांड में मृतका के परिवार को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से दी गई 7 लाख रुपये की सहायता राशि

बलरामपुर

बलरामपुर सदर के ग्राम सभा खगईजोत के मजरा भरिया में बीते दिनों हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुए अग्निकांड,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर सदर के ग्राम सभा खगईजोत के मजरा भरिया में बीते दिनों हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुए अग्निकांड में नरेन्द्र कुमार की धर्मपत्नी तारा देवी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से नरेन्द्र कुमार को कुल 7 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही, उसी परिवार से घायल कमलेश और विवेक को 1 लाख 25 हजार रुपये की सहायता राशि भी दी गई।

इस अवसर पर सदर विधायक पलटूराम, एसडीएम संजीव कुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, जिला राहत आपदा प्रबंधन सहायक अरुण कुमार सिंह, युवा भाजपा नेता अपूर्व प्रताप सिंह, आदित्य प्रसाद मिश्रा, प्रधान प्र० बिशुनीपुर महेश मिश्रा, दूधनाथ, दिलीप वर्मा, राधेश्याम, धरमू वर्मा और शत्रुघ्न प्रसाद ने चेक प्रमाण पत्र प्रदान किया।

Voice Of News 24