सिद्धार्थनगर:जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद जगदंबिका की अध्यक्षता लोहिया कलाभवन में की गई

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लोहिया कलाभवन में आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर में जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लोहिया कलाभवन में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने की। इस बैठक में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर., एसपी डॉ. अभिषेक महाजन और सीडीओ जयेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

सांसद पाल ने बताया कि यह 18वीं लोकसभा चुनाव के बाद पहली बैठक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि भारत एक विकसित देश बने, और इस दिशा में सिद्धार्थनगर को भी एक विकसित जनपद बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान गंभीर कमियां सामने आईं। सांसद ने विभाग द्वारा सही एजेंडा प्रस्तुत न करने पर नाराजगी जताई और जिलाधिकारी को अधीक्षण अभियंता विद्युत को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि आरडीएसएस योजना के तहत जनपद में 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

विधायक विनय वर्मा और कपिलवस्तु के विधायक ने अपनी विधानसभाओं में हो रहे कार्यों की सूची मांगी। डुमरियागंज के विधायक ने बस्ती से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति को सिद्धार्थनगर से जोड़ने की मांग की। सांसद ने जर्जर तारों और पोल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए डीएम को कमेटी गठित कर विद्युत विभाग के कार्यों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। साथ ही, 5 गांवों की रैंडम जांच कराने की बात भी कही गई। खजुरिया रोड पर विद्युत पोल शिफ्ट करने का भी निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को चल रही परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। सांसद ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाकर सिद्धार्थनगर को पिछड़े जनपदों की श्रेणी से निकालकर अग्रणी जनपद बनाना है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.