सिद्धार्थनगर :भारतीय जन औषधि दिवस के अवसर खोला गया,जिला संयुक्त चिकित्सालय में नया जन औषधि केंद्र

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भारतीय जन औषधि दिवस के अवसर पर नया जन औषधि केंद्र खोला गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भारतीय जन औषधि दिवस के अवसर पर नया जन औषधि केंद्र खोला गया। इस केंद्र का उद्घाटन डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल ने विधायक विनय वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ किया।

सांसद पाल ने बताया कि जिले में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर कुल 13 जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत अब दवाइयों का हब बन चुका है, और देशभर के सीएचसी और अन्य केंद्रों पर कम दामों पर उत्तम दवाइयां उपलब्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू किए गए इन केंद्रों से गरीब लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा, आयुष्मान कार्ड धारकों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है।

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने कहा कि जन औषधि की दवाइयां महंगी एलोपैथिक दवाओं जितनी ही विश्वसनीय हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया और भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान भी उपस्थित रहे।

Voice Of News 24