अयोध्या
फैजाबाद बार एसोसिएशन ने महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

फैजाबाद बार एसोसिएशन ने महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें महिला अधिवक्ताओं के अधिकारों और समाज में उनके योगदान को सम्मानित किया गया।अधिवक्ता संघ फैजाबाद में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज रणंजय वर्मा थे, जिन्होंने महिलाओं के अधिकारों और कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता राज कपूर सिंह ने किया।न्यायिक अधिकारी एकता ने इस कार्यक्रम को महिलाओं को हर क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करने की प्रेरणा बताया। न्यायिक अधिकारी शिवानी ने महिलाओं को समानता के अधिकार के साथ एक दूसरे को सम्मान देने की सीख दी। संघ के महामंत्री गिरीश तिवारी ने अधिवक्ता संघ में पहली बार इस तरह के आयोजन पर खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता ममता सिंह, पूर्णिमा सिंह, नेहा वर्मा और वंदना को धन्यवाद दिया गया। एससी एसटी जज ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















