महराजगंज:महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इटहिया धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ा

ठूठीबारी (महराजगंज)

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, ठूठीबारी थाना क्षेत्र के इटहिया धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, ठूठीबारी थाना क्षेत्र के इटहिया धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 4 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं, और पूरा क्षेत्र “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।

 

500 साल पुराना इतिहास

 

इटहिया धाम का इतिहास लगभग 500 वर्ष पुराना है। मान्यता है कि यहां एक आम के वृक्ष की शाखाओं में बेल और पीपल का पेड़ था। जब इन शाखाओं को काटा गया, तो एक पंचमुखी शिवलिंग प्रकट हुआ। तभी से यह स्थान श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र बन गया है।

मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध

मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध इस मंदिर में सावन माह और महाशिवरात्रि पर विशेष आयोजन होते हैं। इस दौरान, न केवल दूर-दराज के क्षेत्रों से, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं।

भक्तों की आस्था

इटहिया धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों का कहना है कि उन्हें यहां आकर शांति और सुकून मिलता है। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

Voice Of News 24