सिद्धार्थनगर
बुधवार को दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना इटवा क्षेत्र के कटेश्वर नाथ मंदिर का दौरा किया। इसके बाद थाना डुमरियागंज क्षेत्र स्थित भारत भारी मंदिर का निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बुधवार को दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना इटवा क्षेत्र के कटेश्वर नाथ मंदिर का दौरा किया। इसके बाद थाना डुमरियागंज क्षेत्र स्थित भारत भारी मंदिर का निरीक्षण किया।
उन्होंने मंदिरों में तैनात पुलिस बल के अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखना जरूरी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मंदिरों में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मंदिरों में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।
दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस को सहयोग करें।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















