Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 12 फ़रवरी  का दिन क्यों है खास

 

आईए जाने कि आज 12 फ़रवरी का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

12 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1502 – वास्को द गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए अपने जहाज़ में लिस्बन से रवाना हुआ।

 

  • 1922 – महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति काे असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिये राजी किया।

 

  • 1928 – गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की।

 

  • 1975 – भारत ने खुद को चेचक मुक्त घोषित किया।

 

  • 1998 – अमेरिकी कंपनी राइसटेक को बासमती चावल का पेटेंट सं.रा. अमेरिका द्वारा प्रदत्त।
    1999 – बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू।

 

  • 2000 – पंडित रविशंकर फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कॉमनडियर डीला लीजंड डि आनर’ से सम्मानित।

 

  • 2009 – भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया।

 

 

12 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

 

  • 1742 – नाना फड़नवीस – मराठा राजनेता थे, जो पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा की सेवा में नियुक्त थे।

 

  • 1824 – दयानंद सरस्वती, आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी संन्यासी।

 

  • 1871 – सी. एफ़. एंड्रयूज – एक ईसाई मिशनरी, शिक्षाविद् एवं गाँधीजी के सहायक थे।

 

  • 1919 – सुभाष मुखोपाध्याय – भारत के बांग्ला कवि और साहित्यकारों में से एक थे।

 

  • 1920 – प्राण – हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता।

 

 

12 फ़रवरी को हुए निधन

 

  • 2022 – राहुल बजाज – भारत के सबसे सफल उद्योगपतियों में से एक थे।

 

  • 2010 – गोपी कुमार पोदिला – प्रसिद्ध विद्वान और भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक थे।

 

  • 1919 – सूफ़ी अम्बा प्रसाद – प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता।

 

  • 1919 – नवाब सैयद मोहम्मद बहादुर – भारतीय राजनीतिज्ञ, जिन्होंने 1913 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कराची सम्मेलन में अध्यक्षता की थी।

 

  • 1902 – लॉर्ड डफ़रिन – लॉर्ड रिपन के बाद भारत का वायसराय बनकर आया था।

 

 

राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस

 

  • राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद सन 1958 में स्थापित एक स्वायत्त संगठन है। यह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत काम करता है। राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस (एनपीसी) के गठन का जश्न मनाता है। यह भारत की उत्पादकता संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित राष्ट्रीय संस्था है।

 

 

 

Voice Of News 24