महराजगंज: नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष

महराजगंज

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा नगवा में नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा नगवा में नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और पुराने पाइपों का पुन: उपयोग किया जा रहा है, जिससे जल निकासी की समस्या पहले की तरह ही बनी रहेगी।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले निर्माण कार्य में भी इसी तरह की समस्याएं सामने आई थीं और नाली निर्माण के बाद भी जलभराव की समस्या बनी रही। इस बार भी ग्राम प्रधान द्वारा उसी तरह का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से इस समस्या के बारे में अवगत कराया है, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस कारण ग्रामीणों ने नाली निर्माण कार्य का विरोध करना शुरू कर दिया है।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]