सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की जा रही है। मिनी स्टेडियम का निर्माण कराने का कार्य जोरों पर चल रहा है, जिससे आस-पास के खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद सिद्धार्थनगर के उसका बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत चोरवर में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के संयुक्त प्रयास से एक मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है।
मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जयेन्द्र कुमार ने निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश, जिला पंचायत के अभियंता, कंसल्टिंग इंजीनियर के अवर अभियंता और ग्राम सचिव भी मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि स्टेडियम की बाउंड्री वॉल का निर्माण जिला पंचायत की देख-रेख में किया जा रहा है। वर्तमान में पिलर और बीम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मैदान में मिट्टी की पटाई का कार्य महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कराया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वे निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा करना सुनिश्चित करें।
प्रयागराज :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल को महाकुंभ में आस्था की लगाएंगे डुबकी https://t.co/Enlxq3TTGN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 4, 2025


















