महराजगंज : अधिवक्ता पर हमला करने वाला हमलावर पुलिस के चंगुल से आजाद, अन्य अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा, आंदोलन छेड़ने की चेतावनी

महराजगंज

महराजगंज जिले में अधिवक्ता पर हमले के आरोपी को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिसको लेकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार मौर्य पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ता समुदाय में गहरा आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे प्रदेश स्तर पर धरना-प्रदर्शन,आमरण अनशन व अन्य आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

अधिवक्ताओं का कहना है कि अगर प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता है,तो स्थिति विस्फोटक हो सकती है। साथ ही,उन्होंने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू करने और पीड़ित अधिवक्ता को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी की उक्त समय में गिरफ्तारी और आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.