महराजगंज:एसएसबी टीम को मिली बड़ी सफलता ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा 170 पेटी चीन का चाइनीज सेब पकड़ा।

महराजगंज

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बाॅर्डर पर सोमवार को एसएसबी टीम को मिली बड़ी सफलता ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा 170 पेटी चीन का चाइनीज सेब पकड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बाॅर्डर पर सोमवार को एसएसबी टीम को मिली बड़ी सफलता ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा 170 पेटी चीन का चाइनीज सेब पकड़ा।

टीम ने सेब को कब्जे में लेकर निचलौल कस्टम को सौंपा दिया। निचलौल कस्टम अधीक्षक केएन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत नेपाल बाॅर्डर पर तैनात पथलहवा बीओपी के एसएसबी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से चाइनीज सेब की खेप नेपाल से तस्करी कर भारत लाने वाले हैं। उक्त सूचना को एसएसबी टीम ने गंभीरता से लेते हुए बाॅर्डर के पिलर संख्या 497/1 के पास घेराबंदी कर लिया।

इसी बीच कुछ देर बाद तेज रफ्तार में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करते हुए दिखाई दी। जिसे घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया तो चालक एसएसबी टीम को देख मौके पर वाहन को छोड़ भाग निकला। ट्रॉली से 170 पेटी चीन का सेब बरामद हुआ। जिसे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]