महराजगंज : मछली पकड़ने गये व्यक्ति की मौत, जानें दिल दहला देने वाला पूरा घटनाक्रम

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जयश्री में आज वृहस्पतिवार शाम को पोखरी में मछली पकड़ते समय एक व्यक्ति की अचानक उल्टी होने लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आस-पास के लोगों ने उस व्यक्ति को अचेत अवस्था में पोखरी से बाहर निकाला और इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निजी वाहन द्वारा अचेत अवस्था में पड़े व्यक्ति को सीएचसी निचलौल भेजवाया, जहां पर डॉक्टरों ने व्यक्ति को देखते ही मृतक घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक व्यक्ति बुनेल (50) पुत्र हरी लाल निवासी निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा जयश्री के रूप में हुई है

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.