महराजगंज : नौतनवां में भीषण अग्निकांड, धधकती आग को देख लोगों के खड़े हो गए रोंगटे

महराजगंज

महराजगंज जिले के नौतनवां गाँधी चौक पर एक घर मे लगी आग, पुलिस, दमकल की गाड़ी, व स्थानीय लोग कड़ी मेहनत के बाद आग पर पाया काबू। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नौतनवां गांधी चौक स्थित एक घर मे भीषड़ आग लग गई। जब आग ने तबाही मचाना शुरू किया तो गांधी चौक पर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गौरतलब है कि मकान स्वामी भोला अपने घर पर ही पान की दुकान और तनिष्क फैंसी स्टोर व गिफ्ट कार्नर के नाम से दुकान चलाते है और इसी दुकान के ऊपर दूसरे तल्ले पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह किसी काम से बाहर गए थे और घर में आग की लपटें उठने लगी।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक आज सोमवार की दोपहर भोला के मकान में अचानक आग पकड़ लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक मुन्ना सिंह, नौतनवां थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह व उनकी पुलिस टीम, आस-पास के लोग और नौतनवा दमकल इंचार्ज इकबाल एवं अन्य दमकल कर्मी गाड़ी लेकर आग बुझाने में युद्ध स्तर पर जूट गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि सूत्रों की मानें तो इस दौरान लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। जिससे परिजनों में निराशा छाई हुई है। फिलहाल लोगो द्वारा आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस कारणों की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.