सिद्धार्थनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई है। हालांकि तत्काल युवक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस लगी हुई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॉइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र के लुम्बनी रोड पर स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस के पास एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई। स्थानीय लोगों ने शव को गड्ढे के पास देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद एएसपी, सीओ और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल की जांच शुरू कर दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके बारे में विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों को लेकर जांच कर रही है और शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

 

Voice Of News 24