महराजगंज : निचलौल में आधी रात तीन लोगों की मौत के बाद सुबह फिर निचलौल क्षेत्र में ही तीन लोगो कि हालत गंभीर, इस प्रकार सड़क हादसे के संबंध में निचलौल क्षेत्र सुर्खियों में

निचलौल (महराजगंज)

जनपद महराजगंज के निचलौल क्षेत्र लगातार दुर्घटना के गड्ढों में डूबता चला जा रहा है। आज रविवार को फिर एक सड़क दुघर्टना का मामला प्रकाश में आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॉइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

निचलौल में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक निचलौल कोतवाली अंतर्गत ठूठीबारी मार्ग पर हनुमानगंज के समीप एक अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को अपने चपेट में ले लिया जो बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों लोगों की मदद से घायलों को निचलौल सीएचसी ले जाया गया। जहां उनकी हालत ज्यादा नाजुक देखते हुए महाराजगंज जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया

संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार आशीष (16) पुत्र और उनके साथ बाइक पर बैठे पुन्नवासी (22) पुत्र विनोद जो बाइक पर सवार होकर निचलौल की तरफ खाद खरीदने के लिए जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी और पास में ही मौजूद एक महिला को भी बुरी तरह से जख्मी कर दिया, जिनका नाम राजपति (35) पत्नी सुभाष जो जमुई की निवासिनी है। घायल महिला अपने खेत की तरफ जा रही थी और उनको भी अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया। इस तरह से अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को बुरी तरह से जख्मी करते हुए फरार हो गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.