निचलौल (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में आम के पेड़ से ऑल्टो टकराई, तीन युवकों की मौत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॉइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जिले में आधी रात हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर ही तीन लोगो ने तोड़ दिया दम और गाड़ी हालत हुई बद से बद्तर। वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक निचलौल कोतवाली क्षेत्र के निचलौल-बहुआर मार्ग पर स्थित वनशप्ती माता स्थान के पास रात करीब 01 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में ऑल्टो कार एक आम के पेड़ से टकरा गई, जिससे तीन युवकों की मौत मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान राजेश (23), पुत्र रामानंद निवासी अहिरौली (निचलौल), शोभित (30), पुत्र परमहंस निवासी कोटवा (कुशीनगर), और लकड़ू (23), पुत्र विश्वकर्मा निवासी भुजौली (कुशीनगर) के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
आलमाइटी में सकुशल सम्पन्न हुई जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा।
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 19, 2025

















