निचलौल नगर
महराजगंज के निचलौल नगर के महाशय वार्ड में स्थित बिंदेश्वरी माता के मंदिर में कल, 20 जनवरी को 21वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॉइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के निचलौल नगर के महाशय वार्ड में स्थित बिंदेश्वरी माता के मंदिर में कल, 20 जनवरी को 21वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। आयोजन की जानकारी देते हुए भोला वर्मा और दीपक वर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को भजन-कीर्तन, नौ कन्याओं का पूजन और शाम 6:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने सभी भक्तजनों से निवेदन किया है कि वे भारी संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लें और प्रसाद ग्रहण करें। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में अपनी साझेदारी भी सुनिश्चित करें।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 19 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/TLrkpEHY2C
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 19, 2025

















