महराजगंज में चाइनीज लेहसुन पर चला बुलडोजर, बड़ी मात्रा में चाइनीज लेहसुन किया गया नष्ट

महराजगंज

महराजगंज जिले से सटे भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लेहसुन पर बुलडोजर चलवाकर नष्ट किया गया है। 820 बोरी लेहसुन को मिट्टी में मिलकर कर दिया गया नष्ट। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅईस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले की भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली रोड स्थित डंडा नदी के पास
कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 820 बोरी (लगभग 16,000 किलोग्राम) चीनी लहसुन को नष्ट किया है।
वाॅईस ऑफ़ न्यूज़ 24 संवाददाता के मुताबिक चीन का यह सफेद लहसुन 2014 से ही भारत में प्रतिबंधित है। चीनी लहसुन की पहचान इसके बड़े आकार और चमकदार सफेद रंग से की जा सकती है।

कस्टम कमिश्नर वैभव कुमार सिंह के मुताबिक, महराजगंज जनपद की 84 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तस्करों द्वारा इस प्रतिबंधित लहसुन को भारतीय बाजारों में पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मुनाफे के लालच में तस्कर विभिन्न तरीकों से इसकी तस्करी कर रहे हैं।
पिछले दो महीनों में कस्टम विभाग ने कई बड़ी कार्रवाई की है। इस अवैध व्यापार को रोकने के लिए कस्टम, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मी नजरें गड़ाए हुए हैं।

 

Voice Of News 24