महराजगंज
जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने पति और पत्नी को इस तरह ठोकर मार दिया कि पति गंभीर रूप से घायल हो गया तो वहीं पत्नी की मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅईस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली अंतर्गत निचलौल-सिसवा मार्ग पर स्थित ग्राम सभा आमुतलाव के समीप आज वृहस्पतिवार की देर शाम पति-पत्नी मोटरसाइकिल पर सवार होकर निचलौल की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से निजी वाहन द्वारा घायलों को सीएचसी निचलौल ले जाया गया,जहां पर प्राथमिक जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उसके पति की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका महिला शांति देवी (60) जबकि उसके पति उत्तम भारती (65) निचलौल क्षेत्र के बुढ़ाडीह के निवासी बताए जा रहे हैं।
सिद्धार्थनगर:जिले में बड़ी वारदात से थर्रा उठा कलेजा,परिजनों का आरोप साजिशन हत्या,पुलिसिया बयान में उलझ रही एक्सीडेंट की गुत्थीhttps://t.co/Q69l93tlrp@Uppolice @CMOfficeUP @yadavakhilesh @diggorakhpur @siddharthnagpol @dmsid1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 15, 2025

















