ब्यूरो रिपोर्ट
प्रदेश में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅईस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
प्रदेश में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बेघल ने आदेश जारी करते हुए परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की छुट्टियां 16 और 17 जनवरी तक बढ़ा दी हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कड़ाके की ठंड के कारण बच्चों की सेहत खराब होने का खतरा बढ़ गया था। इसलिए बच्चों के हित में यह फैसला लिया गया है।
हालांकि, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्कूल आकर प्रशासनिक कार्य करने होंगे।
बलरामपुर:फर्जी QR कोड से भुगतान कर ठगी करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तारhttps://t.co/btahKoystG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 16, 2025

















