बलरामपुर:फर्जी QR कोड से भुगतान कर ठगी करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅईस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी स्विफ्ट कार से घूम-घूमकर पेट्रोल पंप और दुकानों पर फर्जी QR कोड और स्क्रीनशॉट के माध्यम से ठगी करते थे। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर 2024 को रात 1:36 बजे एक पेट्रोल पंप पर UP82PE4248 नंबर की स्विफ्ट कार से आए लोगों ने 3,189 रुपये का पेट्रोल भरवाया और फर्जी पेमेंट का मैसेज दिखाकर फरार हो गए थे। इसी तरह की घटनाएं उतरौला में एक कपड़े की दुकान और ललिया में एक दुकान पर भी हुई थीं।

धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फुलवरिया बाइपास रोड के नरकटिया मोड़ से चंद्र प्रकाश यादव उर्फ राजन यादव, पंकज यादव, प्रियांशु गुप्ता और राजेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चंद्र प्रकाश यादव के पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस (32 बोर) तथा पंकज यादव के पास से एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस (312 बोर) बरामद किए हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.