मेरठ में तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली ने ऑटो को मारा टक्कर, ऑटो में सवार एक की मौत, जानें पूरा घटनाक्रम

मेरठ

मेरठ के ककर खेड़ा थाना क्षेत्र में दिखा रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ट्राली ने ऑटो को मारा टक्कर तो एक की हो गई मौत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅईस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जिले के ककर खेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह रोहटा रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार राहुल (पुत्र धर्मपाल) नामक व्यक्ति सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गया।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक मृतक राहुल गांव अरावली का रहने वाला था और रोजाना की तरह मजदूरी के लिए मेरठ जा रहा था। जब वह गांव दिलवारा के पास पहुंचा, तभी यह हादसा हुआ। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सड़क जाम कर दी। राहुल अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके दो छोटे बच्चे हैं – 9 साल की बेटी और 11 साल का बेटा। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.