महराजगंज : पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले दो तस्करों को किया गिरफ्तार, जाने क्या कुछ हुई बरामदगी

महराजगंज

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो नशीली दवाओं के तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं को बरामद किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅईस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है। महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में चन्दन नदी पुल के पास भरवलिया में संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं के दो स्थानीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक पुलिस की कार्रवाई में आरोपियों के पास से 3600 प्रोक्सीवोन कैप्सूल (150 पत्ते) बरामद किया गया है। दोनों तस्कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर इस खेप को नेपाल ले जाने की प्रयास में थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पकड़े गए दोनों आरोपी महराजगंज जिले के ही रहने वाले हैं। जिन्हें गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

 

Voice Of News 24