सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज घटना हुई है। जिसमें दो सगे भाइयों के शव मिले हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅईस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज घटना हुई है। जिसमें दो सगे भाइयों के शव मिले हैं। मृतकों की पहचान इटवा थाना क्षेत्र के भोपलापुर निवासी बीडीसी धीरेश सैनी और उनके भाई अवधेश सैनी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मौके से एक ब्रेजा कार और एक जेसीबी भी बरामद हुई है। दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस घटना की जानकारी के लिए थानाध्यक्ष को फोन किया गया तो थानाध्यक्ष ढेबरुआ का का फोन आउट ऑफ कवरेज बता रहा है

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। कुछ लोग इसे हादसा मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे हत्या की घटना मान रहे हैं।
सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज घटना हुई है। जिसमें दो सगे भाइयों के शव मिले हैं। मृतकों की पहचान इटवा थाना क्षेत्र के भोपलापुर निवासी बीडीसी धीरेश सैनी और उनके भाई अवधेश सैनी के रूप में हुई है@siddharthnagpol @Uppolice pic.twitter.com/ymgI9axWsf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 15, 2025

















