मेरठ में सुबह से छाया घना कोहरा,लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीदों पर पानी

मेरठ

मेरठ में बुधवार की सुबह से घना कोहरा छा जाने से लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅईस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

मेरठ में बुधवार की सुबह से घना कोहरा छा जाने से लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। दो दिन पहले धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली थी लेकिन अब मौसम ने फिर करवट ली है। जनवरी महीने में लगातार चल रही शीत लहर ने लोगों को काफी परेशान किया था।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है। ठंड के साथ ही कोहरे का भी प्रकोप बढ़ सकता है। इस कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।जनवरी महीने में लगातार शीत लहर के कारण लोग ठंड से परेशान थे, लेकिन दो दिनों से मौसम में बदलाव के चलते दिन में कुछ राहत मिली थी। हालांकि, कोहरे के कारण सुबह और रात के समय ठंड का असर अब भी महसूस किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24