बांसी में मौनी अमावस्या के अवसर पर माघ मेला को लेकर नगर पालिका परिषद बांसी द्वारा बोर्ड की बैठक कल

सिद्धार्थनगर

 बांसी में मौनी अमावस्या के अवसर पर माघ मेला और प्रदर्शनी के सफल आयोजन को लेकर नगर पालिका परिषद बांसी द्वारा बोर्ड की बैठक।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के बांसी में मौनी अमावस्या के अवसर पर माघ मेला और प्रदर्शनी के सफल आयोजन को लेकर नगर पालिका परिषद बांसी द्वारा बोर्ड की बैठक 16 जनवरी (बृहस्पतिवार) को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मेले के आयोजन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी और मेले के समुचित संचालन के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

माघ मेला 29 जनवरी से शुरू होगा, लेकिन इसका उद्घाटन 28 जनवरी को किया जाएगा। नपा अध्यक्ष चमन आरा राइनी ने इस आयोजन की जानकारी दी और कहा कि इस बैठक में मेले की भव्यता और आयोजन की सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]